Aadhaar Card में Mobile Number Update कैसे करें? घर बैठे पूरी जानकारी 2026


अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026

पूरी जानकारी 

अगर आपके Aadhaar Card में पुराना मोबाइल नंबर लिंक है, नंबर बंद हो गया है या आपने नया मोबाइल नंबर ले लिया है और अब उस नंबर को अपने Aadhaar Card में अपडेट करना चाहते हैं, तो आप सही पोस्ट पर आए हैं।

पहले Aadhaar में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए केवल Aadhaar Seva Kendra जाना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे मोबाइल में आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी

  • सेवा: Aadhaar Mobile Number Update
  • माध्यम: Aadhaar App / Aadhaar Seva Kendra
  • पुराना नंबर उपलब्ध: App से अपडेट संभव
  • पुराना नंबर उपलब्ध नहीं: Aadhaar Seva Kendra जाना होगा
  • स्टेटस: SRN से ट्रैक कर सकते हैं


इस लेख में आप जानेंगे: 

Aadhaar Card में Mobile Number Update कैसे करें, कितना शुल्क लगता है और मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लग सकता है।


Aadhaar Card में Mobile Number Update क्या है?

Aadhaar Card में Mobile Number Update का मतलब है कि आपके Aadhaar में पहले से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलकर नया नंबर अपडेट करना।


Aadhaar में Mobile Number Update करना क्यों जरूरी है?

Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर केवल OTP प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए भी आवश्यक होता है। यदि आपके Aadhaar में पुराना या बंद मोबाइल नंबर दर्ज है, तो भविष्य में e-Aadhaar डाउनलोड करने, Aadhaar से जुड़ी जानकारी अपडेट करने, ऑनलाइन सत्यापन (Verification) करने और कई सरकारी एवं बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए जब भी आपका मोबाइल नंबर बदल जाए, उसे जल्द से जल्द Aadhaar में अपडेट करा लेना बेहतर रहता है।


Aadhaar Mobile Number Update के लिए क्या-क्या चाहिए?

मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले नीचे दी गई चीजें तैयार रखें।

  • 12 अंकों का Aadhaar Number
  • Aadhaar से लिंक पुराना मोबाइल नंबर (यदि Aadhaar App से अपडेट कर रहे हैं)
  • नया मोबाइल नंबर
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • Face Authentication के लिए मोबाइल का कैमरा
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने का माध्यम (यदि लागू हो)


Aadhaar Mobile Number Update करते समय ध्यान रखें

  • केवल UIDAI की आधिकारिक Aadhaar App का ही उपयोग करें।
  • अगर आपके पुराने Aadhaar लिंक मोबाइल नंबर आपके पास है तो उसमें रिचार्ज होना जरूरी है OTP के लिए।
  • OTP किसी को न दें।
  • SRN सुरक्षित रखें।
  • अगर आपको आवेदन किए हुए 15 दिनों से अधिक समय हो जाए और अपडेट पूरा न हो, तो UIDAI हेल्पलाइन 1947 या शिकायत पोर्टल का उपयोग करें।

किन लोगों को Aadhaar App से अपडेट करना चाहिए और किन लोगों को Aadhaar Seva Kendra जाना चाहिए?

Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका आपकी वर्तमान स्थिति पर निर्भर करता है। नीचे दी गई जानकारी से आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन-सा तरीका सही रहेगा।

अगर आपके पास पुराना मोबाइल नंबर है और OTP आता है → Aadhaar App

अगर पुराना नंबर बंद है → Aadhaar Seva Kendra

अगर पहली बार नंबर जोड़ना है → Aadhaar Seva Kendra

अगर Face Authentication नहीं हो रहा → Aadhaar Seva Kendra


Aadhaar Card में Mobile Number Update कैसे करें?

अगर आप अपने Aadhaar में मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी स्थिति क्या है। UIDAI ने अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग प्रक्रिया बताई है। इसलिए नीचे दिए गए तरीके को ध्यान से पढ़ें।

ध्यान दें: यह तरीका केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिनके Aadhaar से पुराना मोबाइल नंबर अभी भी लिंक है और उस पर OTP प्राप्त हो सकता है।

Aadhaar App में पुराना मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है?

Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले आपके पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि Aadhaar का वास्तविक धारक ही अपने रिकॉर्ड में बदलाव कर रहा है। यदि आपके पास पुराना मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है, तो ऐप आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर पाएगा। ऐसी स्थिति में UIDAI सुरक्षा कारणों से Aadhaar Seva Kendra जाकर पहचान सत्यापन कराने की सलाह देता है।

तरीका 1: अगर आपके पास Aadhaar से लिंक पुराना Mobile Number है

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में यह लिंक_ Aadhaar App पर टैप करके प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर लें।



Step 2: जब ऐप आपके Mobile में डाउनलोड हो जाएगा तो उसे खोलें।


Step 3: अब आप ऐप खोलेंगे तो परमीशन Allow करने के लिए दिखाया जाएगा उसे Allow कर लेना उसके बाद आपको अपने 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करना है। आधार नंबर दर्ज करने के बाद आगे बढ़ना है फिर आपको अपने Aadhaar से लिंक पुराना Mobile Number डालना है उस नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज कर लेना है।


Step 4: OTP दर्ज करने के बाद ऐप आपके चेहरे का सत्यापन (Face Authentication) करेगा। Face Authentication सफल होने के बाद आगे बढ़ें।

Face Authentication क्यों जरूरी है?

Face Authentication आपकी पहचान की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध वास्तव में उसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है जिसके नाम पर Aadhaar जारी हुआ है। यदि Face Authentication सफल नहीं होता, तो अपडेट प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।


Step 5: फिर आपको 6 अंकों का PIN बनाना पड़ेगा। पिन बनाने के बाद Aadhaar ऐप में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

ध्यान दें: यह PIN केवल Aadhaar App में सुरक्षित लॉगिन के लिए होता है। इसे अपने Aadhaar Number या OTP से भ्रमित न करें।


Step 6: अब आप ऐप के होमपेज पर पहुंच जाएंगे तो उसमें आपको नीचे की तरफ Services सेक्शन दिखाई देगा उस पर टैप करना है।

Step 7: टैप करेंगे तो आपके सामने ऐप के एक नए पेज खुल जाएगा, जिसमें बहुत से विकल्प दिखेगा। अब उनमें से आपको Mobile Number अपडेट करने के विकल्प पर टैप करना है।


Step 8: उसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सबसे पहले ऊपर में पुराना Mobile Number दिखेगा, उसके नीचे Process Overview सेक्शन दिखेगा, जिसमें आपको Processing Time और Processing Fee रहेगा। उसके नीचे में Mobile Number अपडेट करने के कुछ Step है, जो इस प्रकार हैं _

  1. Verify New Mobile With OTP  
  2. Face Authentication 
  3. Make Payment


Step 9: अब आपको सबसे नीचे में जो Continue To Update Mobile Number विकल्प है, उस पर टैप करके आगे बढ़ना है। उसके बाद आपको जो Mobile Number अपडेट के स्टेप हैं उसे पूरा करना है  

1. अपने नए मोबाइल नंबर डालें और उसमें भेजा गया OTP दर्ज करें। 

2. फिर अपने Face Authentication पूरा करें। 

3. लास्ट में आपको UIDAI द्वारा निर्धारित वर्तमान शुल्क का भुगतान करना है।


Step 10: भुगतान सफल होने के बाद आपको Service Request Number (SRN) मिल जाएगी। इसी SRN की मदद से बाद में स्टेटस चेक कर सकते हैं।

SRN क्या है और इसे संभालकर क्यों रखें?

SRN (Service Request Number) आपके मोबाइल नंबर अपडेट अनुरोध का एक यूनिक नंबर होता है। यदि आपका अपडेट पूरा होने में समय लगता है, स्टेटस देखना हो या किसी समस्या के लिए UIDAI से संपर्क करना हो, तो यही नंबर काम आता है। इसलिए भुगतान सफल होने के बाद प्राप्त SRN को सुरक्षित रखना चाहिए।


तरीका 2: अगर आपके पास Aadhaar से लिंक पुराने Mobile Number नहीं है, तो Aadhaar Seva Kendra जाएं 

Step 1: नजदीकी Aadhaar Seva Kendra पर जाएँ।

Step 2: ऑपरेटर को बताएं कि आपको Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट कराना है।

Step 3: उसके बाद जो आवश्यक सत्यापन (जैसे बायोमेट्रिक/Face Authentication, जहाँ लागू हो) पूरा करें।

Step 4: जो निर्धारित शुल्क है उसे जमा कर दें।

Step 5: पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक होने के बाद आपको ऑपरेटर SRN नंबर देगा नहीं देगा तो आप मांग सकते हैं और उसे संभालकर रखें। उसमें मौजूद SRN की सहायता से बाद में अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं।


Aadhaar Mobile Number Update Status कैसे चेक करें?

अगर आपने Aadhaar App या Aadhaar Seva Kendra के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने का अनुरोध किया है, तो उसका स्टेटस भी आसानी से देखा जा सकता है।

Step 1: सबसे पहले आप यह लिंक क्लिक_ UIDAI की आधिकारिक ऐप  करके प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करें।

Step 2: अब आप ऐप के सभी परिमीशन और प्रक्रिया पूरी करके Login करें, उसके बाद एप के Home Page पर नीचे की तरफ आपको Services सेक्शन विकल्प देखें उस पर टैप करें।

Step 3: उसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें आपको Track Request के विकल्प पर टैप करना है और उसमें अपने Aadhaar Mobile Number Update Status दिखेगा। अगर नहीं दिख रहा है, तो जो आपको SRN मिला है, उसके माध्यम से देख सकते हैं।

यदि SRN से भी स्टेटस दिखाई नहीं देता है, तो कुछ समय बाद दोबारा जांच करें या UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें।


Mobile Number Update होने के बाद क्या करें?

जब आपका नया मोबाइल नंबर Aadhaar में सफलतापूर्वक अपडेट हो जाए, तो एक बार किसी Aadhaar सेवा में OTP प्राप्त करके यह सुनिश्चित कर लें कि नया नंबर सही तरीके से काम कर रहा है। यदि OTP नए नंबर पर प्राप्त हो रहा है, तो समझिए कि अपडेट सफल हो चुका है।


सामान्य समस्याएं और उनके आसान समाधान 

1. Face Authentication काम नहीं कर रहा

समस्या: चेहरा स्कैन नहीं हो रहा या बार-बार Fail हो रहा है।

समाधान: सबसे पहले अच्छी रोशनी में Face Scan करके देखें। कैमरे का लेंस साफ करके देखें। अगर आप चश्मा, मास्क या टोपी लगाए हैं तो उसे हटा दें। अगर फिर भी नहीं हो रहा है तो अब Aadhaar Seva Kendra जाकर अपडेट करवाना होगा।

2. Update Request बार-बार Fail हो रही है

समस्या: आवेदन पूरा नहीं हो रहा।

समाधान: अपने Mobile में इंटरनेट कनेक्शन सही चल रहा है या नहीं एक बार चेक करें। अगर फिर भी परेशानी हो तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

3. Status में "Under Process" लंबे समय से दिख रहा है

समस्या: अगर 15 दिनों बाद भी अपडेट पूरा नहीं हुआ।

समाधान: अगर 15 दिन समय बीत जाए और Mobile Number अपडेट नहीं हो, तो हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें।


यह सुविधा किन लोगों के लिए है?

यह जानकारी उन लोगों के लिए उपयोगी है—

  • जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है।
  • जिन्होंने नया मोबाइल नंबर लिया है।
  • जिन्हें Aadhaar से जुड़े OTP प्राप्त नहीं हो रहे हैं।
  • जो भविष्य में Aadhaar की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं।


आधिकारिक जानकारी

Aadhaar Card में Mobile Number Update की सुविधा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा प्रदान की जाती है। यदि आपके पास Aadhaar से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर उपलब्ध है, तो आप आधिकारिक Aadhaar App के माध्यम से नया मोबाइल नंबर सत्यापित (OTP), Face Authentication और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपडेट कर सकते हैं। यदि पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है, तो आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Update Centre जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। 

किसी भी प्रकार का मोबाइल नंबर अपडेट कराने से पहले केवल UIDAI के आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म का ही उपयोग करें। आवेदन करने के बाद प्राप्त Service Request Number (SRN) को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसी की मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में UIDAI हेल्पलाइन 1947 या आधिकारिक सहायता सेवाओं का उपयोग करें।


मेरा अनुभव

अगर आपके Aadhaar से पुराना मोबाइल नंबर अभी भी लिंक है और वह चालू है, तो सबसे पहले Aadhaar App के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोशिश करें। इससे Aadhaar Seva Kendra जाने का समय बच सकता है। लेकिन अगर OTP नहीं आता, Face Authentication सफल नहीं होता या पुराना मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है, तो सीधे Aadhaar Seva Kendra जाकर अपडेट कराना अधिक आसान और भरोसेमंद विकल्प रहेगा।

मेरी सलाह है कि मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद एक बार Aadhaar से जुड़ी किसी सेवा में OTP प्राप्त करके यह भी जांच लें कि नया नंबर सही तरीके से अपडेट हो गया है।


महत्वपूर्ण सूचना

Aadhaar से जुड़ी सेवाओं के नियम, शुल्क और प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Aadhaar App पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।


निष्कर्ष

अगर आपका Aadhaar में दर्ज मोबाइल नंबर पुराना हो गया है या अब आपके पास नहीं है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके अपडेट कर लेना चाहिए। इससे भविष्य में OTP, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और Aadhaar से जुड़ी सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी नहीं होगी।

मैंने इस लेख में पूरी कोशिश की है कि आपको आसान भाषा में सही और आधिकारिक जानकारी मिले। अगर भविष्य में UIDAI इस प्रक्रिया में कोई नया बदलाव करता है, तो मैं इस पोस्ट को भी उसी के अनुसार अपडेट करता रहूँगा, ताकि आपको हमेशा नवीनतम जानकारी मिलती रहे।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. क्या Aadhaar Card में Mobile Number ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है?

हाँ। यदि आपके Aadhaar से पुराना मोबाइल नंबर लिंक है और वह आपके पास उपलब्ध है, तो आप आधिकारिक Aadhaar App के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यदि पुराना नंबर उपलब्ध नहीं है, तो आपको Aadhaar Seva Kendra जाना होगा। 

2. Aadhaar में Mobile Number Update करने का शुल्क कितना है?

मोबाइल नंबर अपडेट करने पर UIDAI द्वारा निर्धारित वर्तमान शुल्क लिया जाता है। आवेदन करते समय अंतिम शुल्क Aadhaar App या Aadhaar Seva Kendra पर दिखाई देता है। 

3. क्या मोबाइल नंबर बदलने से Aadhaar Card Number बदल जाता है?

नहीं। मोबाइल नंबर अपडेट करने से आपका 12 अंकों का Aadhaar Number नहीं बदलता।

4. क्या पुराना मोबाइल नंबर जरूरी है?

अगर आप Aadhaar App से अपडेट करते हैं तो पुराने नंबर का सत्यापन आवश्यक है। यदि पुराने नंबर तक पहुँच नहीं है, तो आपको Aadhaar Seva Kendra जाना होगा।

5. क्या यह प्रक्रिया सुरक्षित है?

हाँ, यदि आप केवल UIDAI के आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हैं।

6. Mobile Number अपडेट होने में कितना समय लगता है?

UIDAI के अनुसार, मोबाइल नंबर अपडेट होने में 30 दिनों तक का समय लग सकता है। अपडेट पूरा होने के बाद आप ऐप में या SRN की मदद से स्टेटस देख सकते हैं।

7. अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?

यदि आपके पास पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Update Centre जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा।

8. क्या नया मोबाइल नंबर पहली बार Aadhaar App से जोड़ सकते हैं?

नहीं। यदि Aadhaar में पहले कभी कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं किया गया है, तो पहली बार मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए Aadhaar Seva Kendra जाना आवश्यक है।

9. क्या Mobile Number अपडेट करने के लिए OTP जरूरी है?

हाँ। यदि पुराना मोबाइल नंबर उपलब्ध है, तो सत्यापन के लिए OTP की आवश्यकता होती है। साथ ही Face Authentication भी करना होता है।

10. किसी भी प्रकार के समस्या होने पर कहाँ संपर्क करें?

यदि आवेदन से संबंधित कोई समस्या आती है, तो आप UIDAI की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक सहायता सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

11. क्या मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद नया Aadhaar Card डाउनलोड करना जरूरी है?

नहीं। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आपका Aadhaar Number वही रहता है। यदि आप अपडेट की गई जानकारी वाला e-Aadhaar रखना चाहते हैं, तो नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।


🔗 संबंधित लिंक 

Comments

Popular posts from this blog

True Balance Personal Loan 2026: मोबाइल से लोन कैसे लें? पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

PhonePe में Bank Account कैसे बदलें? 2026 की पूरी जानकारी

PAN Card को Aadhaar से Link कैसे करें? ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया, फीस और Link Status Check (2026)

CIBIL Score कैसे चेक करें और बढ़ाएं? पूरी जानकारी 2026 (Google Pay, PhonePe)

Google Pay में Bank Account कैसे बदलें? 2026 की पूरी जानकारी