Aadhaar Biometric Lock/Unlock कैसे करें? मोबाइल से आसान तरीका (2026)
🕒 अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026
📖 पूरी जानकारी
अगर आपको लगता है कि आपके Aadhaar Biometric का कोई गलत इस्तेमाल न कर दे, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है।
इस लेख में आप जानेंगे कि:
- ✅Aadhaar Biometric Lock/Unlock क्या है
- ✅Biometric Lock करने के लिए क्या चाहिए?
- ✅किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- ✅इसे मोबाइल से Lock या Unlock कैसे करें
- ✅सामान्य समस्याएँ और उनके आसान समाधान
- ✅फायदे
📌 Aadhaar Biometric Lock क्या है?
Aadhaar Biometric Lock UIDAI द्वारा दी गई एक सुरक्षा सुविधा है। इसकी मदद से आप अपने Fingerprint, Iris और Face Authentication को लॉक कर सकते हैं।
जब आपका Biometric Lock चालू रहता है, तब कोई भी व्यक्ति या संस्था आपके Fingerprint, Iris या Face का उपयोग करके Aadhaar Authentication नहीं कर सकती।
📌 Aadhaar Biometric Unlock क्या है?
अगर आपको बैंक, CSC सेंटर, सरकारी कार्यालय या किसी अन्य जगह पर Aadhaar Biometric Verification कराना है, तो पहले अपने Biometric को Unlock करना होगा। Unlock करने के बाद ही आपका Fingerprint, Iris या Face Authentication काम करेगा।
UIDAI इस सुविधा में दो प्रकार का विकल्प देता है:
- Unlock Biometrics For 10 Minutes – इससे आपका Biometric 10 मिनट के लिए चालू हो जाता है। काम पूरा होने के बाद यह फिर से अपने आप Lock हो जाता है।
- Unlock Biometrics Permanently – इससे Biometric Lock पूरी तरह हट जाता है और आपका Fingerprint, Iris और Face Authentication सामान्य रूप से काम करने लगता है। अगर दोबारा सुरक्षा चाहिए, तो आपको फिर से Biometric Lock चालू करना होगा।
📄 Biometric Lock करने के लिए क्या चाहिए?
Aadhaar Biometric Lock या Unlock करने के लिए आपको किसी अलग दस्तावेज़ की जरूरत नहीं पड़ती। बस आपके पास नीचे दी गई चीजें होनी चाहिए।
- ✅ Aadhaar Number
- ✅ Aadhaar से लिंक Registered Mobile Number
- ✅ OTP प्राप्त करने की सुविधा, क्योंकि प्रक्रिया के दौरान OTP से पहचान सत्यापित की जाती है।
🛡️ ध्यान रखने योग्य बातें
- केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar App का उपयोग करें।
- OTP कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
- यदि आप नियमित रूप से Fingerprint Authentication का उपयोग नहीं करते हैं, तो Biometrics को Lock रख सकते हैं।
- बैंक या सरकारी सेवा पूरी होने के बाद दोबारा Biometrics Lock कर देना बेहतर होता है।
- समय-समय पर Aadhaar Authentication History भी जांचते रहें।
📝 Aadhaar Biometric Lock करने का तरीका
Aadhaar Biometric Lock/Unlock की सुविधा का उपयोग आप MyAadhaar Portal, mAadhaar App या Aadhaar Seva Kendra के माध्यम से कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका मोबाइल से ऑनलाइन Lock/Unlock करना है।
तरीका 1: MyAadhaar Portal से Biometric Lock करें
Step 1: सबसे पहले आप यह लिंक_ My Aadhaar Portal को ओपन करें। उसके बाद आपको होम पेज पर Login विकल्प दिखाई देगा उस पर टैप करें।
Step 2: जैसे ही आप Login विकल्प पर टैप करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमें Aadhaar Number और Captcha Code दर्ज करना है।
Step 3: अब वहां पर अपना 12 अंकों का Aadhaar Number और Captcha Code दर्ज करें और Login With OTP पर टैप करें। टैप करने के बाद आपके Aadhaar में लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करें, अब आप सफलतापूर्वक Login हो जाएंगे।
Step 4: Login करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, उसमें आपको अपना आधार डिटेल दिखेगा।
Step 5: अब इसी पेज में नीचे की ओर स्क्रोल करना है, जैसे ही नीचे की ओर स्क्रोल करोगे तो आपको Biometrics Lock/ Unlock करने का आप्शन मिल जाएगा।
यह बात आप जान लें कि अगर पहले से Biometrics Lock दिख रहा है तो कुछ करने की जरूरत नहीं है और अगर Lock नहीं है तो उस पर टैप करके Biometrics Lock कर सकते हैं।
तरीका 2: mAadhaar App से Biometric Lock करें
यदि आप मोबाइल से यह सुविधा उपयोग करना चाहते हैं, तो mAadhaar App सबसे आसान विकल्प है।
प्रक्रिया
- पहले आप यह लिंक_ mAadhaar App पर टैप करें और प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।
- फिर जरूरी परिमीशन Allow कर लें। उसके बाद आपको अपना Adhaar Number डालना है, मोबाइल नंबर फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।
- उसके बाद आप अपना फेस वेरिफिकेशन करें, फिर App PIN बनाना है, PIN बनाने के बाद आप एप के होमपेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको एप के होमपेज पर नीचे की ओर Service का विकल्प दिखेगा उस पर टैप करें।
- जब आप Service के विकल्प पर टैप करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, उसमें सबसे पहले ही आपको Biometric Lock का आप्शन मिलेगा उस पर टैप करें।
- टैप करेंगे तो आपको दो आप्शन दिखेगा Biometric Lock करें और रद्द करें, अब आपको Lock करना है तो उस पर क्लिक करना है और आसानी से Lock हो जाएगा।
📝 Aadhaar Biometric Unlock करने का तरीका
यदि आपको बैंक, CSC, सरकारी कार्यालय या किसी अन्य स्थान पर Fingerprint या Iris Verification कराना है, तो पहले आपको Biometric Unlock करना होगा।
Step 1
MyAadhaar Portal या mAadhaar App खोलें।
Step 2
खोलने के बाद आपको Unlock Biometrics विकल्प पर टैप करना है।
Step 3
Unlock विकल्प पर टैप करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको यह आप्शन दिखेगा Unlock Biometrics For 10 Minutes, Unlock Biometrics Permanently
Step 4
अब आप इन दो विकल्प में किसी भी एक विकल्प को अपने हिसाब से कर सकते हैं।
- Unlock Biometrics For 10 Minutes
- Unlock Biometrics Permanently
UIDAI के अनुसार आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
🔧 सामान्य समस्याएँ और उनके आसान समाधान
1. OTP प्राप्त नहीं हो रहा
संभावित कारण
- मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक नहीं है।
- नेटवर्क समस्या।
- मोबाइल नंबर बंद है।
समाधान
- कुछ देर बाद पुनः प्रयास करें।
- नेटवर्क बदलकर देखें।
- आवश्यकता होने पर Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करवाएँ।
2. Biometric Unlock नहीं हो रहा
संभावित कारण
- OTP गलत दर्ज किया गया।
- Session समाप्त हो गया।
- सर्वर व्यस्त है।
समाधान
- नया OTP प्राप्त करें।
- दोबारा Login करें।
- कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
3. Authentication Failed दिख रहा है
संभावित कारण
- Biometrics अभी भी Lock हैं।
- Temporary Unlock की समय-सीमा समाप्त हो गई।
समाधान
- दोबारा Temporary Unlock करें।
- आवश्यकता होने पर Disable Biometric Lock विकल्प का उपयोग करें।
4. Error Code 330 दिखाई दे रहा है
यदि Authentication के समय Error Code 330 दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके Biometrics Lock हैं।
समाधान
पहले Biometrics Unlock करें और फिर दोबारा Authentication करें।
⭐ Aadhaar Biometric Lock क्यों महत्वपूर्ण है?
अगर आप अपना Aadhaar को बैंक, सरकारी योजनाओं, KYC या अन्य जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो Biometric Lock आपके लिए एक बहुत ही उपयोगी सुरक्षा सुविधा है।
अगर आपका Biometric Lock चालू रहता है, तो कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना Fingerprint, Iris या Face Authentication का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इससे आपके बायोमेट्रिक के गलत इस्तेमाल की संभावना कम हो जाती है और आपके Aadhaar की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा मजबूत रहती है। साथ ही आपकी Privacy भी सुरक्षित रहती है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर ही आप खुद अपने Biometric को Unlock करके उसका उपयोग कर सकते हैं।
✅ फायदे
Aadhaar Biometric Lock/Unlock सुविधा आपके Aadhaar की सुरक्षा बढ़ाने के लिए UIDAI द्वारा प्रदान की गई एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इसके प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं—
1. ✅ बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित रहता है
Biometric Lock करने के बाद आपके Fingerprint, Iris और Face Authentication का उपयोग कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना नहीं कर सकता।
2. ✅ धोखाधड़ी (Fraud) का जोखिम कम हो जाता है
यदि किसी के पास आपका Aadhaar Number है, तब भी वह आपके लॉक किए गए बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके Authentication नहीं कर पाएगा।
3. ✅ आवश्यकता पड़ने पर आप तुरंत Unlock कर सकते हैं
जब भी बैंक, CSC, सरकारी कार्यालय या किसी अन्य सेवा में Fingerprint Authentication की आवश्यकता हो, तो आप कुछ ही मिनटों में 10 मिनट के लिए Unlock कर सकते हैं।
4. ✅ पूरी तरह निःशुल्क सेवा
Biometric Lock और Unlock करने के लिए UIDAI कोई शुल्क नहीं लेता, यह बिल्कुल निःशुल्क है।
5. ✅ मोबाइल से कहीं भी सुविधा
आप घर बैठे MyAadhaar Portal या mAadhaar App के माध्यम से Biometric Lock/Unlock मोबाइल से ही कर सकते हैं।
🏛️ आधिकारिक जानकारी
UIDAI के अनुसार Biometric Locking/Unlocking एक ऐसी सुविधा है जो Aadhaar धारकों को अपने Fingerprint, Iris और Face Biometrics को लॉक करने और आवश्यकता पड़ने पर दो प्रकार के अनलॉक करने की सुविधा देती है। इसका उद्देश्य Aadhaar धारकों के बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करना है। यह सेवा mAadhaar App, MyAadhaar Portal, या Aadhaar Seva Kendra माध्यमों से आपके लिए उपलब्ध है।
🏁 निष्कर्ष
Aadhaar Biometric Lock/Unlock सुविधा UIDAI द्वारा नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। यह सेवा निःशुल्क, उपयोग में आसान और बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आपका Aadhaar कई जगह उपयोग होता है, तो इस सुविधा का उपयोग करके आप अपने Fingerprint, Iris और Face Biometrics को अतिरिक्त सुरक्षा कर सकते हैं।
मेरी सलाह है कि अगर आप रोज़ाना Fingerprint Authentication का उपयोग नहीं करते हैं, तो Aadhaar Biometric Lock चालू रखें। जरूरत पड़ने पर आप 10 मिनट के लिए या Permanently Unlock करें और काम पूरा होने के बाद फिर से Lock कर दें। इससे आपके Aadhaar की सुरक्षा और भी मजबूत रहेगी।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. क्या बिना Registered Mobile Number के Biometric Lock किया जा सकता है?
नहीं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए Aadhaar से Registered Mobile Number होना आवश्यक है।
2. कौन-कौन से Biometrics Lock होते हैं?
Fingerprint, Iris और Face Authentication तीनों Lock हो जाते हैं।
3. क्या Permanent Unlock किया जा सकता है?
हाँ। Unlock Biometrics Permanently का विकल्प चुनकर Lock हटाया जा सकता है। बाद में चाहें तो फिर से Lock कर सकते हैं।
4. Biometric Unlock करने के लिए क्या Fingerprint से KYC होगी?
नहीं। आप बिना Fingerprint के Biometrics Unlock कर सकते हैं।
5. Error Code 330 का क्या मतलब है?
इसका अर्थ है कि आपके Aadhaar Biometrics Lock हैं।
6. क्या Biometric Lock करना सुरक्षित है?
हाँ। यह UIDAI द्वारा प्रदान की गई आधिकारिक सुरक्षा सुविधा है, जो आपके बायोमेट्रिक डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा बढ़ाती है।
🔗 संबंधित लेख
इस RFID Card Holder को 🛒 Amazon पर देखें और खरीदें।
✍️ लेखक के बारे में
नमस्ते 🙏 मैं Harsh Tech Blog का लेखक हूँ, Harsh Tech पर मैं Technology से जुड़ी Aadhaar Card, PAN Card, Banking, Loan/Finance, UPI/Digital Payment, Government Schemes/Service, DigiLocker, Online Earning और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी भाषा में पोस्ट करता हूँ।
अगर आपको Harsh Tech Blog पर पोस्ट की हुई जानकारी जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी लगे तो इसे शेयर अवश्य करें और अगर आपके पास कोई सवाल हो मुझसे पूछने के लिए तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर सकते हो या मेरे यह ईमेल harshpandey2357@gmail.com आईडी पर आप ईमेल करके Technology, सरकारी सेवाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हो। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवालों के जवाब अच्छी तरीके से पूरी तरह दे सकूं।








Comments
Post a Comment