Aadhaar PVC Card Online कैसे ऑर्डर करें? घर बैठे पूरी प्रक्रिया (2026)


🕒 अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026

📖 पूरी जानकारी

अगर आपका Aadhaar Card पुराना, फटा हुआ या बार-बार इस्तेमाल करने से खराब हो जाता है, तो अब आप Aadhaar PVC Card ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। Aadhaar PVC Card एक मजबूत (Durable), क्रेडिट कार्ड के आकार का और आसानी से जेब में रखने योग्य कार्ड है, जिसे UIDAI द्वारा जारी किया जाता है। इसमें कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। 


इस लेख में हम जानेंगे कि: 

  • ✅Aadhaar PVC Card क्या है 
  • ✅किन बातों का ध्यान रखें
  • ✅आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया 
  • ✅सामान्य समस्याएँ और उनके आसान समाधान
  • ✅Aadhaar PVC Card का Status कैसे चेक करें?
  • ✅फायदे



📌 Aadhaar PVC Card क्या है?

Aadhaar PVC Card UIDAI द्वारा जारी Aadhaar का एक मजबूत और टिकाऊ (PVC आधारित) संस्करण है। यह आकार में ATM/Debit Card जैसा होता है और इसे आसानी से वॉलेट में रखा जा सकता है।


🛡️ ध्यान रखने योग्य बातें

  • ऑर्डर करने से पहले Aadhaar में दर्ज पता को सही से जांच जरूर करें।
  • आपको जो SRN और Payment Receipt मिलेगा उसे अपने पास सुरक्षित रखें।
  • OTP किसी के साथ साझा न करें।
  • AWB Number मिलने के बाद Speed Post से डिलीवरी ट्रैक एक बार जरूर करें।
  • अगर आपके Aadhaar में कोई गलत जानकारी हो तो पहले उसे अपडेट कर लें।

📝 आवेदन / उपयोग करने का तरीका 

Aadhaar PVC Card ऑर्डर करना बहुत आसान है। आप इसे मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले आप यह लिंक_ MyAadhaar Portal खोलें।


Step 2: लिंक ओपन होने के बाद वेबसाइट के होमपेज पर पहुंच जाएंगे तो उसमें नीचे की ओर स्क्रोल करें और Get Aadhaar के सेक्शन में आपको Order Aadhaar PVC Card का विकल्प दिखेगा उस पर टैप करें।


Step 3: टैप करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा उसमें आपको Aadhaar PVC Card का डेमो और नीचे में दो विकल्प दिखेगा_ 

  1. Order Now 
  2. Check Status


Step 4: अब आप Order Now के विकल्प पर टैप करें। अब आपको अपना 12 अंकों का Aadhaar Number और Capture दर्ज करना है। दर्ज करने के बाद Login With OTP पर टैप करें और आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करें, अब Login पर टैप करें।


Step 5: Login पर टैप करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपने Delivery Address देख सकते हैं। अब Terms & Conditions को Axcept करके Order Now पर टैप करें।



Step 6: अब आपको Aadhaar PVC Card Oder के लिए ₹75 का ऑनलाइन भुगतान करना है।



Step 7: Make Payment पर टैप करें, अब Payment Gateway ओपन होगा। आप निम्न माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं:

  • UPI
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Net Banking
  • Paytm

भुगतान सफल होने के बाद Receipt डाउनलोड कर सकते हैं और आपको SMS के माध्यम से SRN (Service Request Number) भी प्राप्त हो जाएगा। 

 Order सफल होने पर SRN सुरक्षित रखें

इसी नंबर की सहायता से आप अपने PVC Card का Status ट्रैक कर सकते हैं।


🔧 सामान्य समस्याएँ और उनके आसान समाधान

समस्या 1: OTP नहीं आ रहा

कारण

  • मोबाइल नेटवर्क की समस्या
  • Registered Mobile Number निष्क्रिय होना

समाधान

  • कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
  • नेटवर्क बदलकर देखें।
  • आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मोबाइल नंबर विकल्प का उपयोग करें (जहाँ उपलब्ध हो)।

समस्या 2: Payment सफल नहीं हुआ

कारण

  • बैंक सर्वर की समस्या
  • इंटरनेट कनेक्शन बाधित होना

समाधान

  • भुगतान की स्थिति जांचें।
  • यदि राशि कट गई है लेकिन ऑर्डर नहीं बना, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें और आवश्यकता होने पर UIDAI सहायता से संपर्क करें।

समस्या 3: कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं हुआ

समाधान

  • SRN से ऑर्डर स्टेटस जांचें।
  • AWB Number मिलने पर India Post Speed Post Tracking करें।
  • यदि असामान्य देरी हो, तो UIDAI हेल्पलाइन से संपर्क करें।

समस्या 4: कार्ड पर जानकारी गलत है

समाधान

यदि नाम, जन्म तिथि, फोटो या पता गलत है, तो पहले Aadhaar विवरण अपडेट करवाएं। उसके बाद नया Aadhaar PVC Card दोबारा ऑर्डर करें।


Aadhaar PVC Card का Status कैसे चेक करें?

ऑर्डर करने के बाद आप आसानी से Status देख सकते हैं।

तरीका

  1. Check Aadhaar PVC Card Status विकल्प चुनें।
  2. SRN दर्ज करें।
  3. Captcha भरें।
  4. Status स्क्रीन पर दिखाई देगा।

जब कार्ड India Post को सौंप दिया जाता है, तो आपको SMS के माध्यम से AWB (Airway Bill) Number भी प्राप्त होता है। इस नंबर से आप Speed Post की डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं।


✅ फायदे

Aadhaar PVC Card सामान्य पेपर Aadhaar की तुलना में अधिक मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक होता है। इसके प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं—

1. मजबूत और टिकाऊ (Durable)

PVC Material से बना होने के कारण यह आसानी से फटता या खराब नहीं होता। सामान्य उपयोग में इसकी उम्र पेपर Aadhaar की तुलना में अधिक होती है।

2. वॉलेट में रखने में आसान

यह ATM/Debit Card के आकार का होता है, इसलिए इसे आसानी से आप अपने पर्स या वॉलेट में रख सकते हैं।

3. आधुनिक सुरक्षा फीचर्स

UIDAI द्वारा जारी Aadhaar PVC Card में कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जैसे—

  • Secure QR Code
  • Hologram
  • Ghost Image
  • Micro Text
  • Guilloche Pattern
  • Issue Date एवं Print Date

ये फीचर्स कार्ड की प्रामाणिकता (Authenticity) जांचने में मदद करते हैं।

4. पूरे भारत में मान्य

Aadhaar PVC Card की वैधता अन्य Aadhaar स्वरूपों (eAadhaar, mAadhaar, Aadhaar Letter) के समान है और इसे बैंक, सरकारी कार्यालय तथा निजी संस्थानों में पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

5. घर बैठे डिलीवरी

ऑर्डर करने के बाद कार्ड India Post Speed Post के माध्यम से आपके पते पर भेज दिया जाता है।


🏛️ आधिकारिक जानकारी

UIDAI के अनुसार Aadhaar PVC Card एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से कोई भी Aadhaar धारक अपना PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं। कार्ड प्रिंट होने के बाद सामान्यतः 5 कार्य दिवसों के भीतर India Post को सौंप दिए जाते हैं और फिर Speed Post के माध्यम से आपके Aadhaar में दर्ज पते पर भेज दिया जाता है। आप डिलीवरी की स्थिति AWB Number से ट्रैक कर सकते हैं। 


🏁 निष्कर्ष

Aadhaar PVC Card, UIDAI द्वारा प्रदान की गई एक सुविधाजनक सेवा है, जिसके माध्यम से आप अपने Aadhaar का मजबूत और सुरक्षित कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आसान है और  भुगतान सफल होने के बाद कार्ड Speed Post के जरिए आपके पते पर भेज दिया जाता है।

यदि आपके Aadhaar में सभी जानकारी सही है और आप एक टिकाऊ कार्ड चाहते हैं, तो Aadhaar PVC Card ऑर्डर करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।



❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. क्या बिना Registered Mobile Number के PVC Card ऑर्डर किया जा सकता है?

हाँ, UIDAI वैकल्पिक मोबाइल नंबर (Alternate Mobile Number) के माध्यम से भी ऑर्डर करने की सुविधा देता है।


2. क्या एक व्यक्ति कई बार Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकता है?

हाँ, आवश्यकता होने पर दोबारा ऑर्डर कर सकते हैं।


3. क्या PVC Card में नया Aadhaar Number मिलता है?

नहीं, केवल कार्ड का स्वरूप बदलता है। आपका Aadhaar Number वही रहता है।


4. क्या Aadhaar PVC Card वाटरप्रूफ होता है?

PVC Material होने के कारण यह सामान्य पेपर Aadhaar की तुलना में अधिक टिकाऊ होता है, लेकिन यह पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं होता।


5. क्या PVC Card बनवाना जरूरी है?

नहीं। Aadhaar Letter, eAadhaar, mAadhaar और Aadhaar PVC Card सभी समान रूप से वैध हैं। PVC Card केवल आपके सुविधा और मजबूती के लिए एक विकल्प है।



🔗 संबंधित लेख


इस RFID Card Holder को 🛒 Amazon पर देखें और खरीदें।


✍️ लेखक के बारे में

नमस्ते 🙏 मैं Harsh Tech Blog का लेखक हूँ, Harsh Tech पर मैं Technology से जुड़ी Aadhaar Card, PAN Card, Banking, Loan/Finance, UPI/Digital Payment, Government Schemes/Service, DigiLocker, Online Earning और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी भाषा में पोस्ट करता हूँ। 

अगर आपको Harsh Tech Blog पर पोस्ट की हुई जानकारी जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी लगे तो इसे शेयर अवश्य करें और अगर आपके पास कोई सवाल हो मुझसे पूछने के लिए तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर सकते हो या मेरे यह ईमेल harshpandey2357@gmail.com आईडी पर आप ईमेल करके Technology, सरकारी सेवाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हो। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवालों के जवाब अच्छी तरीके से पूरी तरह दे सकूं।

Comments

Popular posts from this blog

True Balance Personal Loan 2026: मोबाइल से लोन कैसे लें? पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

PhonePe में Bank Account कैसे बदलें? 2026 की पूरी जानकारी

PAN Card को Aadhaar से Link कैसे करें? ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया, फीस और Link Status Check (2026)

CIBIL Score कैसे चेक करें और बढ़ाएं? पूरी जानकारी 2026 (Google Pay, PhonePe)

Google Pay में Bank Account कैसे बदलें? 2026 की पूरी जानकारी