mAadhaar App में पता (Address) कैसे बदलें? घर बैठे पूरी प्रक्रिया (2026)
🕒 अंतिम अपडेट: अक्टूबर 2026
📖 पूरी जानकारी
अगर आपने नया घर लिया है, किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हुए हैं या आपके Aadhaar Card में पता गलत दर्ज है, तो अब उसे अपडेट करवाने के लिए हमेशा Aadhaar Seva Kendra जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने mAadhaar/Aadhaar App के माध्यम से पात्र उपयोगकर्ताओं के लिए घर बैठे Address Update करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आपके पास वैध Proof of Address (POA) दस्तावेज़ और Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए।
इस लेख में आप जानेंगे:
mAadhaar App से Address कैसे बदलें, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं, कितना शुल्क देना पड़ता है, आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें और फायदे।
📌 mAadhaar App से Address Update क्या है?
यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो अपना वर्तमान पता Aadhaar में अपडेट करना चाहते हैं।
ध्यान रखें कि ऐप के माध्यम से केवल Address Update की सुविधा उपलब्ध है। Name, Date of Birth और Gender जैसे अन्य विवरण ऐप से अपडेट नहीं किए जा सकते। उनके लिए Aadhaar Seva Kendra जाना पड़ता है।
📄 आवश्यक दस्तावेज़
Address Update के लिए सामान्यतः आपके नाम पर जारी Proof of Address (POA) दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है।
उदाहरण के तौर पर:
बिजली बिल
पानी का बिल
बैंक पासबुक / बैंक स्टेटमेंट
गैस कनेक्शन बिल
पासपोर्ट
वोटर आईडी
ड्राइविंग लाइसेंस
अन्य UIDAI द्वारा मान्य दस्तावेज़
🛡️ आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
Address Update करने से पहले इन बातों की जांच अवश्य करें—
Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए।
Address Proof स्पष्ट और वैध होना चाहिए।
दस्तावेज़ पर लिखा पता वही होना चाहिए जो आप Aadhaar में अपडेट करना चाहते हैं।
Face Authentication के समय पर्याप्त रोशनी रखें।
आवेदन सबमिट करने से पहले Preview अवश्य जांचें।
📝 आवेदन / उपयोग करने का तरीका
यदि आपके Aadhaar में पता गलत है या आप नए घर में शिफ्ट हो गए हैं, तो mAadhaar (Aadhaar App) के माध्यम से घर बैठे Address Update कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले आप अपने मोबाइल में (Aadhaar App) प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। जब ऐप आपके Mobile में डाउनलोड हो जाएगा तो उसे खोलें।
Step 2: ऐप खोलने के बाद आपसे कुछ परमीशन मांगें जाएंगे उसे Allow कर लेना है, उसके बाद आपको अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करना है। आधार नंबर दर्ज करने के बाद आगे बढ़ना है फिर अपने Aadhaar से लिंक पुराना Mobile Number डालना है, उस नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज कर लेना है।
Step 3: OTP दर्ज करने के बाद ऐप आपके चेहरे का सत्यापन (Face Authentication) करेगा। Face Authentication सफल होने के बाद आगे बढ़ें।
Step 4: फिर आपको 6 अंकों का PIN बनाना पड़ेगा। पिन बनाने के बाद Aadhaar ऐप में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
Step 5: अब आप ऐप के होमपेज पर पहुंच जाएंगे तो उसमें नीचे की तरफ Services सेक्शन दिखाई देगा उस पर टैप करना है।
Step 6: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Aadhaar Services के सभी प्रकार के विकल्प दिखाई देगा। उनमें से Address Update के विकल्प पर टैप करना है।
Step 7: उसके बाद एक नया पेज खुलेगा उसमें सबसे पहले आपके Current Address दिखाई देगा जो पहले से है, उसके नीचे में आप कैसे अपडेट करना चाहेंगे (How Would You Like To Update) का सेक्शन दिखेगा जिसमें दो विकल्प दिखाई देगा।
1. अपने दस्तावेज का उपयोग करके (Using My Document)
2. परिवार के मुखिया के आधार कार्ड उपयोग करके (Using Family Member's Aadhaar)
Step 8: अब आप अपने सुविधा के हिसाब से दोनों में से किसी भी एक विकल्प पर टैप कर लें।
1. अपने दस्तावेज का उपयोग (Using My Document) करना चाहते हैं, तो आपको पहले अपने पते का प्रमाण (Address Proff ) चुनकर अपलोड करना होगा, फिर उसे सत्यापित करना पड़ेगा। उसके बाद अपना चेहरा सत्यापित करना होगा और 75 रुपए का भुगतान करना होगा। इस प्रकार से अपका Address Update की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
2. अगर आप परिवार के मुखिया के आधार कार्ड उपयोग करके (Using Family Member's Aadhaar) मतलब अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको पहले परिवार के सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना होगा और उसे सत्यापित करना है, फिर अपने चेहरे का सत्यापन करना होगा। उसके बाद 75 रुपए का भुगतान करना है। अब आपको मैसेज के द्वारा एक SRN मिलेगा, उसके बाद आपके परिवार के सदस्य के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर रिक्वेस्ट जाएगा। अब आपको अपने परिवार के सदस्य का आधार ऐप में लागिन करके रिक्वेस्ट को स्विकार करना है। इस प्रकार से अपका Address Update की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Step 9: जब सभी प्रकिया पुरी हो जाएगी और 75 रुपए का पेमेंट सफल हो जाएगा तो आपको मैसेज के द्वारा एक SRN प्राप्त होगा जिससे आप अपने Address Update रिक्वेस्ट की जानकारी चेक कर सकते हैं।
🔍 Address Update आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें
Step 1: UIDAI की आधिकारिक ऐप खोलें
Step 2: अब आप ऐप के Home Page पर नीचे की तरफ देखेंगे तो आपको Services सेक्शन दिखाई देगा उस पर टैप करना है।
Step 3: उसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें आपको Track Request के विकल्प पर टैप करना है और आपको उसमें अपने Address Update Status दिखाई देगा। अगर दिखाई नहीं दे रहा है तो जो आपको SRN मिला है, उसके माध्यम से देख सकते हैं।
🔧 सामान्य समस्याएँ और समाधान
समस्या 1: रिक्वेस्ट को स्विकार कैसे करें समझ नहीं आ रहा
समाधान: आपके परिवार के सदस्य का Aadhaar ऐप में लागिन करें फिर ऐप के होमपेज में Services सेक्शन के विकल्प पर टैप करें उसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्य के रिक्वेस्ट के विकल्प पर टैप करना है और उसमें जो आपको SRN प्राप्त हुआ है उसे दर्ज करना है।
समस्या 2: Face Authentication Fail हो रहा है
कारण
कम रोशनी।
कैमरा स्पष्ट नहीं है।
चेहरा सही तरह से स्कैन नहीं हो रहा।
समाधान
अच्छी रोशनी में रहें।
कैमरा लेंस साफ करें।
चेहरा पूरी तरह कैमरे के सामने रखें।
ऐप के निर्देशों का पालन करें।
समस्या 3: दस्तावेज़ अपलोड नहीं हो रहा
कारण
फ़ाइल का आकार अधिक है।
गलत फ़ाइल फ़ॉर्मेट।
इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है।
समाधान
दस्तावेज़ को स्पष्ट स्कैन करें।
UIDAI द्वारा समर्थित फ़ॉर्मेट (PDF/JPG/PNG) का उपयोग करें।
स्थिर इंटरनेट कनेक्शन से पुनः प्रयास करें।
समस्या 4: आवेदन Pending दिख रहा है
कारण
आवेदन सत्यापन प्रक्रिया में है।
दस्तावेज़ की जांच चल रही है।
समाधान
SRN से समय-समय पर Status चेक करें।
यदि काफी समय तक अपडेट न मिले, तो UIDAI हेल्पलाइन या नजदीकी Aadhaar Seva Kendra से संपर्क करें।
✅ फायदे
mAadhaar App से Address Update करने के कई महत्वपूर्ण फायदे हैं। यह सुविधा समय बचाने के साथ-साथ Aadhaar अपडेट प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाती है।
1. घर बैठे Address Update
अब छोटी-छोटी जानकारी अपडेट कराने के लिए हर बार Aadhaar Seva Kendra जाने की जरूरत नहीं पड़ती। अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकते हैं।
2. समय और पैसे की बचत
ऑनलाइन आवेदन करने के लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे समय और यात्रा का खर्च दोनों बचते हैं।
3. सुरक्षित प्रक्रिया
UIDAI की आधिकारिक सेवा होने के कारण आपका डेटा सुरक्षित रहता है। आवेदन के दौरान OTP Verification, Face Authentication और सुरक्षित Payment Gateway का उपयोग होता है।
4. आवेदन की ऑनलाइन Tracking
Address Update करने के बाद मैसेज के द्वारा मिले SRN (Service Request Number) से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हो।
5. सरकारी और बैंकिंग सेवाओं में सुविधा
सही पता अपडेट होने के बाद बैंक KYC, सरकारी योजनाओं, गैस कनेक्शन, बीमा, पेंशन और अन्य सेवाओं में दस्तावेज़ सत्यापन आसानी से होता है।
🏁 निष्कर्ष
mAadhaar App के द्वारा से Aadhaar Address Update करना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है। यदि आपके पास वैध Address Proof, Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर और इंटरनेट की सुविधा है, तो आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
सही जानकारी भरना, वैध दस्तावेज़ अपलोड करना और Face Authentication सफलतापूर्वक पूरा करना आवेदन स्वीकृत होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं। आवेदन के बाद मैसेज के द्वारा मिले SRN की मदद से समय-समय पर अपना Status भी अवश्य जांचते रहें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. क्या mAadhaar App से Date of Birth चेंज किया जा सकता है?
नहीं, यह सुविधा UIDAI ने नहीं दिया है, इसके लिए आपको Aadhaar Seva Kendra जाना होगा।
2. Address Update करने का शुल्क कितना है?
वर्तमान में Aadhaar विवरण अपडेट करने के लिए ₹75 का शुल्क निर्धारित है।
3. क्या बिना मोबाइल नंबर लिंक किए Address Update किया जा सकता है?
नहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है ताकि OTP Verification किया जा सके।
4. आवेदन स्वीकृत होने में कितना समय लगता है?
यह सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है। कई मामलों में कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में अधिक समय लग सकता है।
5. आवेदन का Status कैसे चेक करें?
SRN (Service Request Number) की मदद से UIDAI के आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर Status चेक किया जा सकता है।
6. क्या मैं कई बार Address Update कर सकता हूँ?
हाँ, यदि आवश्यकता हो और आपके पास वैध दस्तावेज़ हों, तो UIDAI के नियमों के अनुसार Address Update के लिए दोबारा आवेदन किया जा सकता है।
7. अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
रिजेक्शन का कारण देखें, गलती सुधारें और सही दस्तावेज़ के साथ पुनः आवेदन करें।
8. क्या Address Update के बाद नया Aadhaar नंबर मिलेगा?
नहीं, केवल आपका पता अपडेट होगा। Aadhaar Number वही रहेगा।
9. क्या Address Update के बाद eAadhaar दोबारा डाउनलोड करना होगा?
हाँ, अपडेट स्वीकृत होने के बाद नया eAadhaar डाउनलोड करके अपडेटेड पता देख सकते हैं।
10. क्या mAadhaar App पूरी तरह सुरक्षित है?
हाँ, यह UIDAI का आधिकारिक ऐप है और सुरक्षित लॉगिन, OTP Verification तथा Face Authentication जैसी सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करता है।
🔗 संबंधित लेख
✍️ लेखक के बारे में
नमस्ते 🙏 मैं Harsh Tech Blog का लेखक हूँ, Harsh Tech पर मैं Technology से जुड़ी Aadhaar Card, PAN Card, Banking, Loan/Finance, UPI/Digital Payment, Government Schemes/Service, DigiLocker, Online Earning और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी भाषा में पोस्ट करता हूँ।
अगर आपको Harsh Tech Blog पर पोस्ट की हुई जानकारी जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी लगे तो इसे शेयर अवश्य करें और अगर आपके पास कोई सवाल हो मुझसे पूछने के लिए तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर सकते हो या मेरे यह ईमेल harshpandey2357@gmail.com आईडी पर आप ईमेल करके Technology, सरकारी सेवाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हो। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवालों के जवाब अच्छी तरीके से पूरी तरह दे सकूं।


Comments
Post a Comment