NPCI में बैंक खाता लिंक है या नहीं, कैसे चेक करें? (2026) – आसान तरीका
अगर आप किसी सरकारी योजना जैसे PM Kisan, LPG Subsidy, छात्रवृत्ति, पेंशन, DBT (Direct Benefit Transfer) या अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करते हैं, तो आपका बैंक खाता NPCI Mapper में लिंक होना बहुत जरूरी है। यदि बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं है, तो सरकारी पैसे आपके खाते में आने में परेशानी हो सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि NPCI में बैंक खाता लिंक है या नहीं, कैसे चेक करें , NPCI क्या है, Aadhaar Seeding क्या होती है, और यदि लिंक नहीं है तो क्या करना चाहिए। NPCI क्या है? NPCI (National Payments Corporation of India) भारत में डिजिटल भुगतान प्रणाली का संचालन करने वाली संस्था है। यह UPI, IMPS, RuPay, AEPS और DBT जैसी कई सेवाओं का प्रबंधन करती है। जब आपका आधार नंबर किसी बैंक खाते से सही तरीके से लिंक होकर NPCI Mapper में अपडेट हो जाता है, तब सरकारी सब्सिडी और DBT का पैसा उसी खाते में भेजा जाता है। NPCI में बैंक खाता लिंक होना क्यों जरूरी है? यदि आपका बैंक खाता NPCI से लिंक है, तो आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। इसके मुख्य फायदे DBT का पैसा सीधे बैंक खाते में आता ...